कलियर दरगाह में जियारत करते आम आदमी पार्टी दिल्ली के जलसंसाधन मंत्री दिनेश मोहनिया एव अन्य
- फोटो : ROORKEE
दिल्ली के जल संसाधन मंत्री दिनेश मोहनिया ने रविवार को दरगाह साबिर पाक में चादर चढ़ा अकीदत के फूल पेश किए। देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। मोहनिया की साहबजादा शाह यावर अली ने दस्तारबंदी की। इस दौरान मंत्री दिनेश मोहनिया ने कहा कि वह साबिर पाक में हाजरी देने आए हैं और उन्हें यहां आकर बड़ा सुकून मिला है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग मुद्दों पर देश की जनता को उलझा कर रखती है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफरोज, सैय्यद शीराज मेंहदी, राजू फरीदी, समी खान, बाबर खान, प्रधान रईस, सभासद गुलफाम साबरी, नरेंद्र शर्मा, अमन साबरी, अर्जुन सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।