फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक कांवडरो़ए की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांवड़िए के अन्य साथियों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस नेे शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा (52) निवासी पोकरवास थाना भिवानी (हरियाणा) हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल जा रहा था। सोमवार दोपहर को करीब एक बजे वह मंडावली हाईवे पर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कांवड़िए के अन्य साथियों ने उसे पास में ही प्राथमिक उपचार दिलाया। उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर मंगलौर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कांवड़िए के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें