खेत में सब्जी तोड़ने गई महिला पर पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली के ग्राम हरजौली जट निवासी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ सितंबर की शाम को वह खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। तभी वहां पर सोनू, लोकेश, सुनील, प्रणव और सुमित अपने हाथों में तलवार व अन्य हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने उसपर पीछे से वार कर दिया। इसमें उसके बाएं हाथ की एक उंगली भी कट गई। आरोपियों ने मौके पर बंदूक से फायरिंग भी की। तभी वहां पर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने के बाद उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर वह उसके पति नरेंद्र और पुत्रवधू अकेले रहते हैं। उन्हें आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गीता देवी की तहरीर पर पांचों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।