क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी को किसी ने सूचना दी कि सहीपुर गांव में एक व्यक्ति का शव खेत में फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश पुत्र तेलूराम (40) का शव खेत में फंदे से लटका हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।