फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में छात्रा और ढाबे में मिला भिखारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबेलड़ा गांव के पास बंद पड़े ढाबे की रसोई में मिला है 10 दिन पुरान शव
I
I

I
Iअष्टमी के दिन लापता हुई थी छात्रा, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया
I
I
I
Iलापता चल रही नाबालिग छात्रा का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। एक बंद पड़े ढाबे से एक भिखारी का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही भिखारी की शिनाख्त कर रही है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा अष्टमी के दिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली थी कि छात्रा को आखिरी बार नीले पुल पर देखा गया था। ऐसे में उसके गंगनहर में डूबने की आशंका भी जताई जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पीर बाबा कॉलोनी के पास लोगों ने बंद पड़ी गंगनहर में एक लड़की का शव देखा और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने शव को बाहर निकालकर लापता छात्रा के परिजनों से शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बेलड़ा के पास बंद पड़े एक ढाबे की किचन में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहां पता चला कि बंद पड़ा ढाबा गांव के पूर्व प्रधान के चाचा का है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मृतक के पास कुछ सिक्के और बर्तन पड़े थे। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया मृतक भिखारी लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें