जायरीनों को ठहरने के लिए बनाए गए रैन बसेरे पर दरगाह प्रबंधन ने ताला लगा दिया है। इससे जायरीनों को खुले आसमान के नीचे ही रहना पड़ रहा है।
कलियर दरगाह प्रशासन की ओर से बनाए गए रैन बसेरे में जायरीनों के ठहरने के लिए निशुल्क व्यवस्था है। आरोप है कि पांच दिन पहले दरगाह प्रबंधन ने रैन बसेरे में ठहरे सभी जायरीनों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया। इसलिए जायरीनों और उनके बच्चों को बरसात में बाहर पन्नी डालकर रहना पड़ रहा है। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि रैन बसेरे पर ताला लगाने की जानकारी उन्हें नहीं है। पूछताछ कर जल्द ताला खुलवाया जाएगा।