फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दम घुटने से हुई थी दाबकी कला के अमित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन पहले प्रेमिका के घर में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत दम घुटने से होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव निवासी अमित का पड़ोस की एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पहले अमित का शव उसकी प्रेमिका के घर पर ही फंदे से झूलता मिला था। उसके परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया था कि ग्रामीणों से की गई पूछताछ में मृतक का महिला के साथ प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया था।
इस मामले में मृतक के चचेरे भाई राकेश ने अमित की प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ोसी महिला प्रीति के खिलाफ अमित को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि अमित की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। इस बाबत उसके परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें