फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 75 हजार

सार

साइबर ठगों ने फोनपे पर पैसे डलवाने का झांसा देकर खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए।पीड़ित ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ने साइबर क्राइम देहरादून में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने फोनपे पर पैसे डलवाने का झांसा देकर खाते से करीब 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी लक्की ने तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन पर बताया कि उसके पिता यासीन उसके अकाउंट में कुछ पैसे डलवाना चाहते हैं। पीड़ित ने रिसीव का बटन दबाया तो उसके खाते से तुरंत 20 हजार रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से कहा कि उसके खाते में पैसे आने के बजाए कट गए हैं। आरोपी ने गलती से पैसे कटने की बात कहते हुए दोबारा एप्लीकेशन रिसीव करने को कहा। दोबारा भी खाते से पैसे कट गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने आरोपी के नंबर पर फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नंबर बंद आने लगा। पीड़ित ने साइबर क्राइम देहरादून में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें