फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नौचंदी जुमेरात पर कलियर में उमड़ी आस्था की भीड़

Thu, 27 Nov 2025 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात पर कलियर में उमड़ी आस्था की भीड़
विज्ञापन

दरगाहों पर दिनभर जियारत का सिलसिला चलता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। नौचंदी जुमेरात के अवसर पर दरगाहों में जायरीन उमड़े। दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिलि साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर सुबह से देर शाम तक जायरीनों की भारी भीड़ रही। सुबह से जियारत का सिलसिला चलता रहा। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नौचंदी जुमेरात को जायरीन विशेष मान्यता देते हैं। इस मौके पर बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर,सहारनपुर, हरियाणा आदि राज्यों व जिलों से पहुंचे जायरीन ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। दरगाह परिसर से लेकर पीपल चौक और मुख्य बाजारों तक जायरीनों की भारी भीड़ देखने को मिली। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें