फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रात के सन्नाटे में घर के अंदर घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बुधवाशहीद में ग्रामीण मुकेश पाल के घर में देर रात अचानक एक मगरमच्छ घुस आया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। मुकेश कुमार ने बताया कि रात में आहट सुनकर जब परिवार का एक सदस्य उठा तो उसने देखा कि मगरमच्छ घर के अंदर घुस रहा है। यह देखते ही घर में अफरातफरी मच गई और सभी लोग भयभीत हो गए। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। खानपुर वन रेंज अधिकारी प्रियांशु पांडे ने बताया कि घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया है और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें