फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती लगी कार सीज, एक हिरासत में

Mon, 23 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर में रुड़की से देहरादून की ओर जा रही एक लालबत्ती लगी लक्सरी कार को पुलिस ने सीज कर दिया है। कार पर कैंट बोर्ड चेयरमैन और रक्षामंत्रालय लिखा था। पूछताछ में भी कार चालक ने खुद को कैंट बोर्ड का अध्यक्ष बताया, लेकिन चालक के पास कोई कागजात नहीं थे। शक होने पर पुलिस लालबत्ती कार और सवारों को भगवानपुर कोतवाली ले आई, जहां वाहन को सीज कर दिया गया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे रुड़की से लालबत्ती लगी वर्ना कार दून की ओर जा रही थी। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कंट्रोल रूम से वायरलेस पर लालबत्ती कार के संबंध में सूचना फ्लैश कर दी गई। इसके बाद भगवानपुर क्षेत्र में मंडावर चेक पोस्ट पर पुलिस ने लालबत्ती कार को रोक लिया।

पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राहुल पुत्र सुनील निवासी मोहनपुरा रुड़की बताया। उसने स्वयं को कैंट बोर्ड का चेयरमैन बताया, बाद में पता चला कि वह बोर्ड का सदस्य है। उसके साथ कार में उसके बहनोई सर्वेश भी सवार थे, जो चुक्खूवाला देहरादून के निवासी थे।
विज्ञापन


दोनों को कार से दून होते हुए नाहन जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस के अनुसार वाहन में अनाधिकृत रूप से लालबत्ती लगाई गई थी। वहीं चालक की ओर से खुद को कैंट बोर्ड का अध्यक्ष बताया जा रहा था।

पुलिस ने लालबत्ती कार को सीज कर दी। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर उससे कागजात मंगवाए गए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार लालबत्ती की गाड़ी किसी और के नाम पर है, जबकि मौके पर चला कोई और रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें