फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने ठेकेदार के खाते से उड़ाए 2.40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने ठेकेदार के खाते से लाखों की रकम साफ कर दी। ठेकेदार के मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बैंक से भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला इमरती गांव निवासी ठेकेदार नाजिम ने तहरीर देक बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला स्थित एक आश्रम में ठेकेदारी कर रहे हैं। ऋषिकेश में ही एक बैंक में उनका खाता है। नाजिम ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें खाते से 2.40 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। खाते से इतनी बड़ी रकम निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। सोमवार को नाजिम ने बैंक पहुंचकर रुपये निकाले जाने की जानकारी ली, जहां बताया कि गया उनके खाते से रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि, दो हजार रुपये ही उनके खाते में शेष है। नाजिम ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से रुड़की में थे। उनके पास किसी का न ही फोन आया और न ही उन्होंने किसी को खाते संबंधी जानकारी दी है। इसके बावजूद खाते से रकम ट्रांसफर कर ली गई। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में बैंक से भी जानकारी ली जाएगी कि रुपये कहां और किसके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर ठगी का प्रयास
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के पास सोमवार को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। साथ ही एक ऑडियो रिकार्डिंग भी आई, जिसमें कहा गया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर उनकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। साथ ही एक और व्हाट्सएप नंबर देकर उनसे वीडियो कॉलिंग करने की बात कही गई। साथ बताया गया कि मुंबई के एक बैंक अधिकारी उनसे बात कर लॉटरी की पूरी प्रक्रिया समझाएंगे, लेकिन उन्होंने कोई वीडियो कॉल नहीं की। साथ ही कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कॉल और मैसेज से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें