फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेकर्मी से लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस हाथ लगे अमह सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने और उनसे तीन लाख रुपये लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्या के शक की सुई गांव की तरफ घूम रही है।
विज्ञापन

भुरनी खतीरपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी राधेश्याम (62) पुत्र राजा राम मंगलवार को लक्सर स्टेट बैंक की शाखा में तीन लाख रुपये जमा करने आए थे। पैनकार्ड न होने पर बैंक अधिकारियों ने उनके पैसे जमा नहीं किए। उसके बाद वह घर के लिए चल दिए। लक्सरी फाटक के पास बदमाशों ने राधेश्याम की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसके बाद से पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने घटना के खुलासे के लिए सात टीमें गठित की थी। बैंक शाखा के बाहर और अंदर की वीडियो फुटेज खंगालने के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगा दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्हीं सुरागों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सेवानिवृत्त कर्मचारी से लूट के बाद की हत्या के तार गांव की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा इस घटना को क्षेत्र के सीधडू़ निवासी अश्वनी व सोनिया के साथ हुई लूट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि इन दोनों से हुई लूट भी भी इसी तरह हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें