फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का कोड पूछकर खाते से उड़ाए 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जालसाजों ने फोन पर एटीएम कार्ड का नंबर और पिनकोड पूछकर युवक के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली सिविल लाइंस निवासी आतिल पुत्र कय्यूम का बैंक खाता बेलड़ी गांव स्थित पीएनबी की शाखा में है। पुलिस को दी तहरीर में आतिल ने बताया कि शुुक्रवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से किसी ने फोन कर एटीएम कार्ड का नंबर और पिनकोड पूछा। कुछ समय बाद मोबाइल पर बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इतनी बड़ी निकाले जाने से आतिल के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तत्काल बलेड़ी गांव में पीएनबी की शाखा गए, लेकिन बैंक से कोई राहत नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें