फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
गंगदासपुर गांव में घर में कूड़ा डालने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिला समेत पांच लोगों ने पति- पत्नी को लाठी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव निवासी मनोहर सिंह पुत्र बालचंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी घर पर बैठी हुई थी। इसी बीच उनके पड़ोस की सुदेशना पत्नी कैलाश ने अपनी छत से कूड़े से भरा तसला उनके घर के आंगन में फेंक दिया। मनोहर का आरोप है कि जब उनकी पत्नी ने आंगन में कूड़ा डालने का विरोध किया तो बताया जाता है कि इस पर सुदेशना देवी अपने बेटे त्रिलोक और ओम सिंह पुत्रगण कैलाश व अपने पति कैलाश पुत्र सीताराम तथा गांव के ही राजवीर पुत्र छजमल के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पर चढ़ आए तथा उन्होंने उसे व उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें