फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल सवार युवक को दो बाइक सवारों ने टक्कर मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक को दो बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात हरिद्वार रोड मोहल्ले में स्थित एक वैड़िंग प्वाइंट में शादी समारोह था। कार्यक्रम में दूल्हे का साला गोपी पुत्र सरदार आमिर सिंह निवासी कंडरावली नजीबाबाद भी शादी में शामिल होने के लिए आया था। बारात के बार द्वारी कार्यक्रम के दौरान वह भी अपने कुछ साथियों के साथ विवाह मंडप की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए पीतपुर गांव निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। वह जैसे ही कस्बे के ट्रक यूनियन के निकट पहुंचे तो उन्होंने पीछे से गोपी को बाइक से टक्कर मार दी। जिससे गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी युवकों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ कर उनकी पिटाई करने के साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया तथा बाइक को भी कोतवाली ले गई। गोपी को उसके साथियों ने लक्सर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां बृहस्पतिवार को उसकी स्थिति सामान्य होने पर डाक्टरो ने उसे छुट्टी दे दी। उधर, कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें