फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से चाय की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

एक चाय की दुकान में गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दुकान में रखी नकदी समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
इदरीशपुर गांव निवासी दीपक उर्फ डब्बू की खानपुर कस्बे में चाय की दुकान है। रविवार सुबह वह ग्राहकों के लिए चाय बना रहा था। बताया जाता है कि अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार और ग्राहकों ने आग बुझाने का प्रयास किया। किसी तरह गैस सिलिंडर को खींचकर एक पानी के गड्ढे में फेंक दिया। लेकिन तब तक दुकान में रखी नकदी समेत करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी लक्सर मेहताब अली का कहना है कि चाय की दुकान, होटल, ढाबों में कमर्शियल सिलिंडरों की समय-समय पर विभाग द्वारा जांच की जाती है। खानपुर कस्बे में दुकान में आग लगने के मामले में दुकानदार की लापरवाही सामने नहीं आई है। वहीं, खानपुर थाना प्रभारी रकम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली है।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें