फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब प्रकरण: 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में पुलिस ने नामजद 16 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जहरीली कच्ची शराब पीने से झबरेड़ा क्षेत्र में 44 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि दो ग्रामीण अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। झबरेड़ा पुलिस की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

आठ फरवरी को हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र और यूपी के सहारनपुर क्षेत्र में जहरीली कच्ची शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब पीने से हरिद्वार और सहारनपुर जिले में सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि झबरेड़ा क्षेत्र के दो ग्रामीणों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। इस मामले में सहारनपुर व हरिद्वार पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही जहरीली शराब बनाने वाले केमिकल से भरे ड्रम भी बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपियों को बी वारंट पर लेकर जहरीली कच्ची शराब भी बरामद की थी। वर्तमान में कई आरोपी रुड़की जेल तो कई सहारनपुर की जेल में बंद हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि जहरीली शराब प्रकरण में एसीजेएम कोर्ट रुड़की में हरदेवा और उसके पिता सुखविंद, लाड्डी उर्फ गुरु साहब निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर, अर्जुन निवासी डाडली, थाना भगवानपुर, बाल्लुपुर निवासी सोनू और उसके पिता फकीरा, केमिकल सप्लाई करने वाले सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज कुमार, विपिन निवासी रुड़की, बिंडुखड़क निवासी राजकुमार, बाल्लुपुर निवासी दारा समेत 16 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। एसपी देहात ने बताया कि सहारनपुर पुलिस ने आरोपी लाड्डी के खिलाफ रासूका की कार्रवाई की है। जबकि झबरेड़ा पुलिस की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें