फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पुल पर झगड़ रहे प्रेमी युगल को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शहर के गंगनहर पुल पर झगड़ रहे प्रेमी युगल को गंगनहर में छलांग लगाने के भय से पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को कोतवाली बुलाया और उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह युुवक युवती गंगनहर पुल पर फिल्मी स्टाइल में खडे़ थे। बात करते-करते दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद दोनों गंगनहर में कूदने के लिए तैयार हो गए। इनकी हरकत देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पूछताछ करने के बाद दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया। पुलिस ने दोनों को सख्त हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें