फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए मोबाइल, नगदी और बाइक छीनने के मामले में मुकदमे के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

नसीरपुर कलां गांव के ग्रामीण से नकदी और मोबाइल लूट मामले में कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत की थी। मगर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पथरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कलां गांव निवासी तैयब अली ने एसीजेएम कोर्ट लक्सर में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अगस्त 2018 को वह कुछ पैसे लेकर रुड़की जा रहा था। सुल्तानपुर के पास चार लोगों ने उसकी बाइक को रुकवाकर उससे मारपीट कर दी। आरोपी है कि हमलावरों ने उसकी जेब से सोलह हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीन ली। उसने इसकी शिकायत सुल्तानपुर चौकी पुलिस से की। मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, मगर वहां भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में सुनवाई के बाद एसीजेएम कोर्ट में दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। तैयब के अधिवक्ता नाहिद खान ने कोर्ट के आदेश मिलने की पुष्टि की है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि उन्हें भी कोर्ट के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें