फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन बारात नहीं लेकर आने पर दुलहे समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शादी के दिन बारात न लानेे पर दुल्हन के पिता ने वर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में तहरीर देकर दर्ज कराए गए मुकदमे में रामपुर निवासी अफजाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की सगाई उत्तर-प्रदेश बालावाली निवासी फुरकान से की थी । सगाई के दौरान उसने दान दहेज भी दिया था। पांच अप्रैल को शादी होनी थी। इसके लिए उसने पूरी तैयारी कर ली थी। उसने अपने सगे संबंधियों को शादी के कार्ड भी वितरित कर दिए थे। शादी के दिन उसके यहां रिश्तेदार भी पहुंच गए थे, लेकिन उस दिन बाराती वहां नहीं पहुंचे। देर शाम तक प्रतीक्षा करने के बाद जब फोन लगाया तो उनका मोबाइल बंद था। किसी तरह जब उनसे संपर्क किया गया तो वर पक्ष के लोगों ने बारात लाने से मना कर दिया। जब युवती के परिजनों ने दहेज वापस करने को कहा तो उन लोगों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। पुलिस में उसने दूल्हे राजा फुरकान, कुर्बान, इसराइल, नावेद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाशकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें