फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। बढे़ड़ी बुजुर्ग निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बढे़डी बुजुर्ग निवासी सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनके भतीजे अर्जुन (24) की पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर झगड़े की सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद उसके मायके ग्राम दिनारपुर जिला सहारनपुर से अर्जुन की सास और अन्य लोगों ने गांव पहुंचकर दामाद के साथ मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खाने के लिए उकसाया।
आरोप है कि इसी के चलते दिन में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अर्जुन की हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी भी एक बच्ची को घर पर छोड़कर मायके वालों के साथ फरार हो गई। परिजन अर्जुन को गंभीर हालत में लेकर ग्राम करोंदी के पास एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें