फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने वाले तवे से युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। चुड़ियाला क्षेत्र के फकरेड़ी गांव निवासी सोनू पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार शाम के समय तेज्जुपुर गया था। वहां से उसने सामान के साथ एक खाना बनाने का तवा भी खरीदा था। जैसे ही वह अपने घर जाने लगा तो रास्ते में इसी गांव के रहनेवाले एक युवक के साथ उसकी कुुछ कहा सुनी हो गयी। उसके बाद आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने उसके सामान से तवा छीनकर उस पर वार करने शुरू कर दिए और उसे गंभीर रूप से घायल कर वहां से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया लेकिन तबीयत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना भगवानपुर थाने मे दी तो उन्होंने यह कह दिया कि मामला झबरेड़ा थाने का है। इसके बाद वे तहरीर लेकर झबरेड़ा थाने गए लेकिन वहां भी उन्हें यह कह दिया गया कि मामला भगवानपुर थाने का है। इसके बाद से परिजन परेशान है कि वे तहरीर कहां दें। उधर, चौकी प्रभारी भगतदास का कहना है उन्हे इस घटना की जानकारी आज ही मिली है। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करेंगे तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें