रुड़की(ब्यूरो)। घर के बटवारे को लेकर भाइयों में लाठी-डंड़े चले । पुलिस ने दोनों भाइयों का शांति भंग में चालान कर दिया।
शुक्रवार की रात को घर के बटवारे को लेकर रामपुर गांव में भाइयों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे । इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पहले मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों भाई पुलिस की बात नहीं माने और झगड़ा करते रहे। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों शांत हुए। इसके बाद पुलिस दोनों को गंगनहर कोतवाली ले आई। दोनों भाइयों कामेश व बालेश का पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दोनों भाई घर की जमीन को लेकर झगड़ रहे थे। जिनको काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों नहीं माने जिनका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।