फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत अध्यापक के खाते से 13 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त अध्यापक को निशाना बनाकर उसके खाते से 13 हजार रुपये साफ कर दिए। अध्यापक को खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली और बैंक पहुंचकर मामले में जानकारी दी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी हरपाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। रविवार को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनका खाता बंद हो गया है और एटीएम कार्ड भी ब्लॉक हो गया है। खाता और एटीएम कार्ड चालू कराने के लिए उन्हें बैंक संबंधी जानकारी देनी होगी। उसकी बातों में आकर हरपाल सिंह ने अपना खाता नंबर और एटीएम का पिनकोर्ड बता दिया। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन काट दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर खाते से 13 हजार रुपये निकाले जाने के दो अलग-अलग मैसेज आए। खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। रविवार को बैंक बंद होने पर वह सोमवार सुबह बैंक खुलने पर बैंक पहुंचे और बैंक अधिकारियों से खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें