फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लोको कॉलोनी निवासी बरखा पुत्री पूरनचंद ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2017 में देहरादून के रायपुर निवासी रामनरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि 11 सितंबर 2107 को पति और ससुराल के लोगों ने कार लाने की बात कहते हुए उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। 30 जुलाई 2018 को वह ससुराल गईं, लेकिन उन्होंने ससुराल में नहीं घुसने दिया गया। आरोप है कि इसकी शिकायत विवाहिता ने सात अगस्त 2018 को कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मामला दून को बताते हुए कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बरखा के पति रामनरेश, सास कमला, देवर महेश एवं रूपेश, ननद सोनी और मोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें