फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष से घायल युवक में थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

लव्वा गांव का टिंकू शनिवार सुबह पड़ोस के एक हैंडपंप पर पानी भरते हुए हाथ-पैर धोने लगा। इस पर पड़ोस के कुछ लोगों ने रंजिशन हैंडपंप पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए उसे धमकाया। विरोध करने पर टिंकू की विपक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। बीचबचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने भगवानपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक दिनेश जुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें