फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के अपहरण तीन को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत तीन को जेल भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए। इसके बाद छात्रा को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा का शुक्रवार शाम तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जल्द छात्रा की बरामदगी की मांग की थी। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई थी। साथ ही तीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। शनिवार शाम पुलिस ने छात्रा को देहरादून से बरामद कर लिया था। साथ ही भारापुर भौरी गांव निवासी अब्दुल समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे पहले दिल्ली ले गए थे। इसके बाद हरिद्वार फिर देहरादून ले गए। उन्होंने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अगर मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें