फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों तीन घरों पर धावा बोल हजारों की नकदी और लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। तीनों मकान मालिकों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मदनपुर निवासी सेवाराम भगवानपुर कंपनी में कार्य करते हैं। शनिवार की रात चोरों ने उनका पूरा मकान खंगाल दिया। चोर मकान से 25 हजार की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। चोरी का पता रविवार सुबह तब चला जब परिवार के लोगों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा।
चोरों ने पास में ही जुगली देवी के घर को भी निशाना बनाया। मकान की खिड़की टूटी हुई थी। घर से अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, चूड़ी, गले का हार और चांदी की पाजेब समेत करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली रहती है, जबकि उसके तीनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

उधर, चोरों ने तीसरा निशाना पीआरडी के जवान संजय कुमार के घर को बनाया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात संजय कुमार अपनी पत्नी सुषमा और दो बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। इस बीच चोर आंगन की दीवार फांदकर घर में आ घुसे और कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1800 रुपये की नकदी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कुडल समेत करीब 80 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें