फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से आठ सौ ग्राम कीड़ाजड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। उत्तर प्रदेश के दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात 800 ग्राम कीड़ाजड़ी (यारसागुंबा) के साथ गिरफ्तार कर लिया। कीड़ाजड़ी की बाजार कीमत 20 लाख बताई जा रही है। दोनों आरोपी पहाड़ के अलग-अलग जिलों से कीड़ाजड़ी लाकर मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बेचते थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पुलिस को कीड़ाजड़ी सप्लाई करने संबंधित जानकारी दी जा रही थी। बुधवार की देर रात मुखबिर ने चमोली से कीड़ा जड़ी लाए जाने की जानकारी दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने लक्सर हरिद्वार हाईवे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। दो लोगों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 800 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद की।
पुलिस दोनों युवकों को लक्सर कोतवाली ले आई। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम दिनेश, निवासी मंडावर (बिजनौर) और गुलजार, निवासी भोपा (मुजफ्फरनगर) बताया है। उन्होंने बताया कि कोतवाली के दरोगा मनोज नौटियाल की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें