फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में हुए दस लाख के गबन की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। एसएसपी के आदेश पर भगवानपुर पुलिस ने मदरसे में हुए दस लाख से अधिक के गबन के मामले में जांच शुरू कर दी है। मदरसे के वर्तमान प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक पर गबन और मामले में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किशनपुर पुहाना स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया मदीन तुल उलूम के प्रबंधक मनसब अली ने दस जून को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को पत्र भेजकर आरोप लगाया गया था कि मदरसे के पूर्व प्रबंधक ने मदरसे में दस लाख 50 हजार रुपये का गबन किया गया है। विभिन्न चेक के माध्यम से लोगों के खातों में रकम भेजी गई है जबकि मदरसे के किसी खर्च में इसका कोई हिसाब नहीं है। आरोप है कि जब इस संबंध में पूर्व प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई तो वे राजी नहीं हुए। यही नहीं, कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। है। एसएसपी ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश भगवानपुर थाने को दिए थे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें