फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति चौकीदार को बज्ञ्धक बनाकर ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। मंडावर गांव के पास चोरों ने सहकारी समिति के चौकीदार को कमरे में बंद कर ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इसके बाद चोर फरार हो गए। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की। पुलिस मामले की जाच कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम मंडावर में सहकारी समिति के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। सोमवार की रात एक बजे चोर समिति में आ धमके। उन्होंने समिति के चौकीदार राजपाल को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को उतारकर आराम से उसके अंदर के उपकरण निकाल लिए। सामान चोरी कर जाते हुए चोर चौकीदार के कमरे का ताला खोलकर और उसका मोबाइल भी उसे वापस कर फरार हो गए। बंधन मुक्त होते ही चौकीदार ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की ओर से पुलिस और ऊर्जा निगम को घटना की सूचना दी गई। वहीं ट्रांसफार्मर होने के बाद मंडावर गांव की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ सजल कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें