फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड में वाल्मीकि का रिमांड लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अधिवक्ता कृष्ण गोपाल हत्याकांड में प्रवीण वाल्मीकि को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। हालांकि, अभी तक पुलिस हत्याकांड में वाल्मीकि की संलिप्तता की जांच करने की बात कह रही है। आरोपियों ने प्रवीण वाल्मीकि के इशारे पर हत्या की बात कही थी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की 21 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शेखर और आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि अधिवक्ता का प्रवीण से एक प्लाट को लेकर विवाद था। इसके चलते वह अधिवक्ता की हत्या करवाना चाहता था। प्रवीण को पता चला कि शेखर का भी अधिवक्ता से विवाद चल रहा है। इसके बाद उसने अपने दो गुर्गों आशीष उर्फ कन्नू और सलमान को शेखर से संपर्क कर अधिवक्ता की हत्या करवाने को कहा। दोनों गुर्गों ने शेखर और आकाश को तमंचा उपलब्ध करवाया था। बुधवार को पुलिस ने आशीष उर्फ कन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस इस मामले में प्रवीण वाल्मीकि की संलिप्तता की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रवीण की संलिप्तता की जांच चल रही है। अगर जांच में यह पुष्टि होती है कि प्रवीण वाल्मीकि के कहने पर हत्या की गई थी तो उसका रिमांड लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने सलमान की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें