फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन

एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक और एक साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहम्मदपुर जट पावर हाउस मार्ग के पास हाईवे पर बाइक सवार को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 20 वर्षीय रविंद्र पुत्र राजू निवासी बूड़पुर जट गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान कार की टक्कर साइकिल सवार युवक नितिन पुत्र नरेश निवासी केलनपुर पुरकाजी भी घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार युवक बाइक सवार घायन को अपनी कार से लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। उधर साइकिल सवार का नारसन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी संपूर्णानंद का कहना है कि कार सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें