रुड़की। दुकान जा रही एक किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को इससे अवगत कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर गांव में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी शुक्रवार रात दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इस बीच रास्ते में गांव के दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर दोनों युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं और छेड़छाड़ करते रहे। इस पर कि0शोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को इससे अवगत कराया। मामला दो समुदायों का होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामला दो समुदाय का होने पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने रात में ही दोनों युवकों के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने भी रात में ही कोतवाली पहुंचकर आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ एसके सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।