फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो अलग स्थानों पर सट्टा खेल रहे दो लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। कस्बा चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में दो अलग अलग स्थानों पर चार लोगों को हजारों रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ लक्सर कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि लक्सरी में कुछ लोग सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नत्थू पुत्र जहूर निवासी लोको कॉलोनी, शौकीन पुत्र शमीम निवासी चुड़ियाला मोहनपुर थाना भगवानपुर बताया है। आरोपियों के कब्जे से 1860 रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी प्रकाश चंद सुल्तानपुर कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि झीवरहेड़ी मार्ग पर दो लोग सट्टा लगा रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने मौके पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आजाद पुत्र यासीन निवासी हाजी वाली मस्जिद सुल्तानपुर और दूसरे ने इरशाद पुत्र रमजानी निवासी अंसारी वाली कोठी सुल्तानपुर बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों की जेब से 7580 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें