लक्सर। गांव से एक माह पहले फरार हुई किशोरी को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी फरार है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी 17 मार्च को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी मुरादाबाद के एक युवक से लगातार फोन पर बातचीत करती थी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर खानपुर, (थानाक्षेत्र बिलारी, मुरादाबाद) में दबिश दी, लेकिन युवक गायब था। इसी बीच शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी किशोरी को ट्रेन से लक्सर होते हुए कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर किशोरी को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी युवक फरार हो गया। दरोगा संजय रावत ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो