फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर रुड़की पहुंचा बदमाश प्रवीण वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बदमाश प्रवीण वाल्मीकि को चमोली जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे पेशी पर लेकर रुड़की पहुंची। प्रवीण वाल्मीकि की पेशी को देखते हुए रामनगर कोर्ट में पुलिस और सीआईयू का कड़ा पहरा रहा। पुलिस की कोर्ट परिसर में आने जाने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रही।
विज्ञापन

सफाई नायक समेत चौथ के कई मामलों में बदमाश प्रवीण वाल्मीकि चमोली जेल में बंद है। हाल ही में अधिवक्ता कृष्णगोपाल की हत्या कराने के मामले में भी वाल्मीकि का नाम आया था। वाल्मीकि ने अपने गुर्गों के जरिये दो युवकों से मुलाकात कर अधिवक्ता की हत्या करवाई थी। पुलिस ने अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गों और हत्या करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच पुलिस पूछताछ में हत्या करने वाले युवकों ने प्रवीण वाल्मीकि और अधिवक्ता के प्लाट को लेकर विवाद चलने की जानकारी दी थी। पुलिस ने हत्या के मामले में प्रवीण वाल्मीकि का नाम भी शामिल कर लिया था। सोमवार को वाल्मीकि की अधिवक्ता हत्याकांड के मामले में रुड़की की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। चमोली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे लेकर कोर्ट पहुंची। इस दौरान गंगनहर कोतवाली पुलिस भी रामनगर कोर्ट परिसर में तैनात रही। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि वाल्मीकि की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें