फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परविर पर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। तेल्लीवाला गांव में एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठी- डंडों से हमला कर दिया। इससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

तेल्लीवाला गांव निवासी नौशद ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही एक दबंग परिवार अक्सर छोटी-छोटी बातों पर मारपीट को उतारू रहता है। आरोप है कि इस परिवार के लोग उसके परिवार के साथ आते-जाते छींटाकशी करते रहते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब आरोपी पक्ष के लोगों से इस बाबत आपत्ति की गई, तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान कहासुनी के बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडों के साथ चढ़ आए और मारपीट करने लगे। घटना में नौशाद, अफजाल और उसकी मां घायल हुई है। घायलों ने मेडिकल कराने के बाद घटना की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं दूसरी ओर घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें