फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम वसूलेगा 110 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। क्षेत्र में बकायादारों द्वारा बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने पर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम को डीजीएम कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में रुड़की के चारों डिवीजनों को 31 मार्च तक 110 करोड़ों के राजस्व वसूलने के निर्देश दिए गए। डीजीएम अमित कुमार द्वारा बुलाई गई सहयोगी अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान किसी भी बकायादार पर नरम नहीं बरतने और सख्ती से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूलने के निर्देश दिए गए। डीजीएम अमित कुमार ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में 42 करोड़, रुड़की ग्रामीण परिक्षेत्र के लिए 40 करोड़ तथा रामनगर तथा शहरी क्षेत्र के डिवीजन के राजस्व वसूलने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर वसूली को लेकर सख्ती करने पर लोगों के द्वारा ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की भी मदद ली जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा, आशुतोष तिवारी, अभय सैनी और राजीव चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें