फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े घर में की तीन लाख की चोरी,तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ताला तोड़ कर चोरों ने घर में रखे तीन लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में सुभाष नगर निवासी डीपी शर्मा ने बताया कि वह तीन दिन पहले पंजाब में एक शादी समारोह में गए हुए थे। सोमवार की दोपहर को जब वह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी के अंदर का सामान गायब था। जिसमें तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण के अलावा 40 हजार की नगदी नहीं थी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है साथ ही घर के आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें