फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मार्शल नाटक मंचन ने खूबी बंटोरी तालियां

विज्ञापन
रुड़की एनआइएच सभागार में नटराज ग्रुप द्वारा आयोजित कोर्ट मार्शल नाटक की प्रस्तुती देते कलाकार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नटराज ग्रुप की ओर से आयोजित ‘कोट मार्शल’ नाटक मंचन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

सोमवार को आईआईटी परिसर स्थित एनआईएच सभागार में आयोजित नाटक के मंचन का शुभारंभ देहरादून विधायक सविता कपूर, राजकुमार उपाध्याय, डॉ. संध्या भटनागर, नरेश राजवंशी, विजय राजा, अनिल वर्मा, नवीन तायल और डॉ. प्रदीप रस्तोगी, अमित सक्सेना और विजय राजवंशी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित विजय राजवंशी द्वारा निर्देशित नाटक कोर्ट मार्शल का मंचन किया हुआ। नाटक में एक सैनिक की ड्यूटी की कहानी को दर्शाया गया। नाटक में रामचंद्र नामक सैनी को अधिकारी अपमानित करते हैं, जिसके बाद वह एक दिन दो अफसरों पर गोली चला देता है। इसमें से एक अधिकारी की मौत हो जाती है जबकि दूसरा घायल हो जाता है। इसके बाद सैनिक रामचंद्र का कोर्ट मार्शल कर दिया जाता है। कलाकारों के अभिनय को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाइं। इस दौरान संचालन डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने किया। इस मौके पर डॉ. वर्षा, डॉ. सन्नी, डॉ. वंदना, दीपक डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें