भगवानपुर। एसएसपी के आदेश पर भगवानपुर पुलिस ने कस्बे के सिकंदपुर भैंसवाल में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से नशे के कारोबार को रोकने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि यदि कोई ग्रामीण नशे की गिरफ्त में है तो उसकी काउंसलिंग की जाएगी।
रविवार को सिकंदरपुर भैंसवाल में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सीएम के उत्तराखंड को ड्रग फ्री करने के अभियान की जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी नशे से संबंधित व्यापार करता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों का सहयोग मांगा है। संवाद