कारोबारियों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
सिविल लाइंस बाजार में एक मार्केट की सीढि़यों पर गेट लगाने को लेकर दो कारोबारी आमने सामने आ गए। जिससे हंगामा हो गया और जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
सिविल लाइंस बाजार में एक मार्केट के ऊपर दुकानें बनी हैं। ऊपर बनी दुकानों पर जाने के लिए सीढियों का रास्ता है। आरोप है कि एक कारोबारी ने सीढियों के रास्ते पर गेट का निर्माण कर दिया। जिससे अन्य दुकानदारों का रास्ता बंद हो गया। इस पर दुकानदारों ने गेट तोड़ दिया था। इसके बाद फिर से कारोबारी ने गेट लगा दिया था। जिसे दूसरी बार भी तोड़ दिया गया। इस पर शनिवार को विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हो गया। एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दूसरे पक्ष पर गेट तोड़ने और हाथापाई करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर जानकारी ली। जिसने बताया कि ऊपर बनी दुकानों तक जाने वाला रास्ता आम है। यह बैनामे में भी लिखा है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी ने अगर शांति व्यवस्था खराब की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।