फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ठेकेदार के चालक ने चार किसानों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पाॅपुलर की पौध लगाने जा रहे किसानों से उत्तम शुगर मिल ठेकेदार के चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लिब्बरहेड़ी निवासी कोमल ने तहरीर देकर बताया कि वह बुच्चा सिंह, जोनी और सनसपाल निवासी लिब्बरहेड़ी के साथ उत्तम शुगर मिल के पास खेत में पापुलर की पौध लगाने के लिए जा रहे थें। इसी दौरान उत्तम शुगर मिल ठेकेदार के चालक ने दो अज्ञात लोगों के साथ उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह चारों घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठेकेदार के चालक समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें