फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नई सब्जी मंडी में 17 दुकानों का निर्माण अंतिम चरण में

Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो व्यापारियों को सामान रखने और बिक्री के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पहले ही तैयार हो चुके हैं 19 दुकान समेत गोदाम
विज्ञापन

रुड़की। कृषि उत्पादन मंडी समिति रुड़की में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में परिसर में बनाई जा रही 17 दुकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दुकानें व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मंडी में कारोबार को व्यवस्थित करने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति मिल सकेगी। बता दें कि सब्जी मंडी परिसर में लंबे समय से व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी के तहत मंडी परिसर में हाल ही में दुकान सहित कुल 19 गोदाम तैयार किए गए हैं। वहीं अब व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए और 17 दुकानों का निर्माण कराया गया है। इन दुकानों के तैयार होने से फल और सब्जी कारोबारियों को अपना सामान व्यवस्थित तरीके से रखने और उसकी बिक्री करने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। मंडी सचिव पंकज राजशाह ने बताया कि 17 दुकानों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानों के तैयार होने से मंडी में आने वाले फल और सब्जी कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें