ऊर्जा निगम की टीम ने अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकाया जमा न करने वाले 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। 3.50 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के तहत ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली के लिए मुकरर्बपुर में कैंप भी लगाया। अवर अभियंता गोपाल सैनी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय पर बकाया जमा नहीं किया उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। बकायेदारों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह समय पर बिजली बिल जमा करें ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।