लक्सर। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस मुद्दे के सहारे उत्तराखंड की सत्ता में वापसी का सपना देख रही है लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। लक्सर में शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायालय से आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है। आरोपी जेल में बंद हैं। सरकार की मजबूत पैरवी से यह संभव हुआ लेकिन कांग्रेस हत्याकांड को मुद्दा बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतने का ख्वाब देख रही है। प्रदर्शन करने वालों में राजीव गोयल, आशीष विश्वकर्मा, गौरव गोयल, सचिन पालीवाल, बंटू पाल, मुकीम राणा, बब्लू चौहान, नरेन्द्र चौहान, सचिन सैनी, विनीत सैनी आदि शामिल रहे।