फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेड़ी में 19 और डेंगू मरीजों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बसेड़ी गांव में दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध बुखार की चपेट में आए 37 रोगियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें से 19 रोगियों की रिपोर्ट में डेंगूू की पुष्टि हुई है। वहीं गांव में टीम ने बुखार से पीड़ित रोगियों को उपचार के लिए दवाइयां वितरित की और 19 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

बसेड़ी गांव में मंगलवार को 25 बुखार से पीड़ित रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 13 लोगों के रिपोर्ट डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा बुधवार को 12 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से छह रोगियों डेंगू के लक्षण में मिले। गांव में लगातार बढ़ रहे डेंगू रोगियों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा नगरपालिका और शुगर मिल की ओर से गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी हरिद्वार से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। यहां टीम ने 19 संदिग्ध बुखार से पीड़ित रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। कैंप के दौरान डॉ. दुष्यंत, फार्मासिस्ट चंद्रमोहन, एएनएम रीटा, डॉ. नेहा व वसीम आदि मौजूद रहे। वहीं एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नालिंद असवाल ने भी गांव में पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें