फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने जताया पूर्व नपा अध्यक्ष के पुत्र के निधन पर शोक

विज्ञापन
मंगलौर में पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे नेता प्रत? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम के बेटे के निधन के बाद शोक सभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शोक प्रकट किया। उन्होंने चौधरी परिवार को ढांढस भी बंधाया। बता दें कि चौधरी इस्लाम के बेटे फरमान का 28 जुलाई को निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार देर शाम चौधरी आवास पहुंचे प्रीतम सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में लग जाना चाहिए। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जिस कारण जनता त्रस्त हो चुकी है और इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, संजय पालीवाल, लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, यशपाल राणा, प्रद्युम्न अग्रवाल, फरमान खान, तुफैल कुरैशी, महमूद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें